![]() |
Egg Curry Recipe | Anda Curry Kaise Banaye |
अंडा करी रेसिपी !
अंडा करी ज्यादातर लोग नाश्ते में खाते है और कई लोग इसे gym से आने के बाद भी अंडा खाते है लेकिन अंडा करी को लोग लंच और डिनर में खाते है। अंडा करी इंडिया में जानी-मानी डिश है। और अंडा करी काफी अच्छी डिश है जिसको लोग काफी पसंद भी करते है लेकिन कई लोगों को इस डिश को बनाना नहीं आता तो उनके लिए एक अच्छी खबर है आज मै उनके लिए अंडा करी डिश लेके आया हूँ जो आप लोग को काफी पसंद आएगी। अंडा करी ग्रेवी के साथ बनाओ तो काफी अच्छी लगती है और इसे आप रोटी और चावल के साथ आसानी से खा सकते है।
चलो आज आपको अंडा करी बनाना सिखाते है।
अंडा करी कैसे बनाये | Anda Curry Kaise Banaye
तैयारी का समय: 10 मिनट
खाना पकाने का समय: 20 मिनट
अंडा करी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री..!
- अंडे - 4
- जीरा - 1 चम्मच
- प्याज - 1 कप कद्दूकस करा हुआ
- अदरक और लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
- हरी मिर्च - कटी हुई
- टमाटर - 1/2 कप कटे हुए
- धनिया पाउडर - 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
- नमक - 1 और 1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
- तेल - 2 बड़े चम्मच
- गार्निशिंग के लिए ताजा धनिया
Master the Art of Cooking Dal, Vegetable, Chicken, Lamb, Egg, and Seafood Curries with more than 800 Recipes!
सभी बुनियादी जानकारी आपको इंडियन कुकिंग,
इंडियन किचन की बेसिक टेक्निक्स के साथ विस्तृत दिशाओं,
भारतीय मसालों की 70 रेसिपी (पाउडर और पेस्ट दोनों),
65 ऑथेंटिक इंडियन वेजिटेरियन करेज,
60 ऑथेंटिक इंडियन दाल रेसिपीज: ड्राइड बीन्स के साथ मिलनी होगी। ,
दाल और मटर, 40 प्रामाणिक भारतीय पनीर पनीर स्नैक्स,
Curries, और अन्य व्यंजन,
40 प्रामाणिक भारतीय चिकन Curries और अन्य व्यंजन,
50 प्रामाणिक भारतीय मेम्ने / मटन Curries और अन्य व्यंजन,
30 प्रामाणिक भारतीय समुद्री भोजन और अन्य व्यंजन,
बोनस: 10 इंडियन समोसा रेसिपी
Anda Curry कैसे बनाये स्टेप्स फॉलो करे :-
- अंडे को 1/2 चम्मच नमक और ठंडे पानी के साथ उबालें, ढक दें और 10 मिनट तक रखें।
- ठंडा करें और अंडो को छीलें और हिस्सों में काट लें। अब एक तरफ रख दो।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें ज़ीरा डालें।
- प्याज डालकर उसको सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और कम से कम 2 मिनट के लिए भूनें।
- टमाटर डालें और तब तक तलें जब तक तेल किनारों से न निकल जाए।
- धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, थोड़ा पानी और नमक डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।
- 2 कप पानी डालें, इसे एक उबाल आने दें, इसमें अंडे डालें और इसे 3-4 मिनट तक धीमी आँच पर उबलने दें।
- गरम मसाला डालें और ताजा धनिया पत्ती से गार्निश करें।
0 टिप्पणियाँ